फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर टहलते बुजुर्ग दंपति को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत

Mon, 18 Jul 2016 08:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
रात के खाने के बाद सड़क पर टहलने निकले बुजुर्ग दंपति को गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक ने कुचल दिया। पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। देर रात तक पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेसकोर्स निवासी चमन छाबड़ा (72) प्रिंस चौक पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते थे।
विज्ञापन


रविवार रात खाने के बाद वे पत्नी सुरेंद्र कौर के साथ टहलने के लिए घर से निकले थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें