I
IIदिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहंड के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह ट्रक खराब होने से जाम लग गया। तीन घंटे तक वाहन फंसे रहे। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बता दें कि यूपी, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान सहित कई राज्यों से लोग देहरादून घूमने आते हैं। उन्हें शहर में प्रवेश के लिए मोहंड को पार करना पड़ता है। बृहस्पतिवार को जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।I