फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: शेयर मार्केट में हुए नुकसान से तनाव में आया पूर्व कैप्टन, फांसी लगाकर दे दी जान

Mon, 22 May 2023 10:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

हावीर बिष्ट रविवार दोपहर अपने परिवार के साथ घर पर ही मौजूद थे। अचानक वह ऊपर के कमरे में चले गए। वह अक्सर इस कमरे में जाते रहते थे। काफी देर तक वापस नहीं आए तो उनके बेटे को कुछ आशंका हुई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि उन्हें शेयर मार्केट में काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद से वह परेशान चल रहे थे। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन


एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि महावीर सिंह बिष्ट निवासी विवेकानंद ग्राम, गली नंबर एक जोगीवाला सेना से बतौर कैप्टन सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उनकी नौकरी वन विभाग में वित्त नियंत्रक के रूप में लग गई थी। यहां से भी वह सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद से परिवार के साथ अपने घर पर ही रहते थे। महावीर बिष्ट रविवार दोपहर अपने परिवार के साथ घर पर ही मौजूद थे। अचानक वह ऊपर के कमरे में चले गए। वह अक्सर इस कमरे में जाते रहते थे।

काफी देर तक वापस नहीं आए तो उनके बेटे को कुछ आशंका हुई। उसने ऊपर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने धक्का देकर दरवाजा तोड़ा तो देखा कि पिता पंखे से लटके हुए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसओ ने उनकी पत्नी से बातचीत के आधार पर बताया कि वह काफी समय से परेशान चल रहे थे। उन्होंने शेयर मार्केट में पैसा लगाया था, जिसमें उन्हें काफी नुकसान हो गया। इसके बाद से वह लगातार मरने की बातें करते थे। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें