फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम त्रिवेंद्र बोले, चार साल में विकास योजनाओं से चमका उत्तराखंड, न्यू इंडिया दे रहा नई राह

Fri, 25 May 2018 10:14 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
trivendra singh rawat
विज्ञापन

केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चार वर्षों में भारतवर्ष ने आर्थिक, सामाजिक समृद्धि एवं विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की मान-प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। देश के चहुमुखी विकास और कल्याण के लिए मोदी सरकार ने ढेरों कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री का न्यू इंडिया का विजन देश को खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिए एक बड़ा पथ प्रदर्शक है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चार साल में विकास योजनाओं से उत्तराखंड को भी विशेष लाभ हुआ है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार का विशेष स्नेह है। चाहे रोड कनेक्टिविटी, हवाई एवं रेल सेवाएं, ग्रामीण विद्युतीकरण हो या सोलर परियोजना, केंद्र ने सभी क्षेत्रों में भरपूर सहयोग किया है। इसके अलावा नए पर्यटन स्थलों का विकास, देहरादून में साइंस सिटी की मंजूरी, ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर, केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण, नमामि गंगे परियोजना के अलावा राज्य को केंद्र सरकार ने विकास की यात्रा में सदैव अपने साथ रखा है।

12 हजार करोड़ रुपये की चारधाम आल वेदर रोड, 13 हजार करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का चार धाम रेल सर्किट के रूप में विस्तारीकरण आदि मेगा परियोजनाएं उत्तराखंड को मोदी सरकार का तोहफा है। इसके साथ ही राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने उड़ान योजना के अंतर्गत राज्य की सभी प्रमुख हवाई पट्टियों तथा 27 हेलीपैड को हवाई सेवाओं से जोड़ने की सहमति दी है। राज्य की टिहरी झील सहित सभी बड़ी झीलों के लिए केंद्र सरकार सी-प्लेन योजना पर भी सहमत हो गई है।
विज्ञापन


देहरादून, हरिद्वार एवं हल्द्वानी को रिंग रोड मिलेगी। 22 से अधिक सड़कों को नेशनल हाईवे की मंजूरी दी गई। गढ़वाल-कुमाऊं की कनेक्टिविटी के लिए कंडी मार्ग के लिए भी केंद्र सरकार पूरा सहयोग कर रही है। टनकपुर से पिथौरागढ़-बागेश्वर एवं रामगढ़-चौखुटिया रेल मार्ग का भी विकास होगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री के आयुष्मान भारत के संकल्प में उत्तराखंड के लगभग 5.38 लाख परिवार लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें