भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बलात्कारियों को फांसी नहीं दिए जाने के मुलायम सिंह के बयान पर कहा कि ऐसे नेता जनतंत्र के लिए खतरा है, इस जघन्य वक्तव्य के लिए मुलायम माफी मांगे।
कहा कि जिसे दर्द होता है उसे ही अहसास भी होता है। मुलायम सिंह को क्या पता कि पीड़ा और लज्जा क्या होती है।
ऐसे नेता समाज को विघटित ही नहीं करते बल्कि अपराध को बढ़ावा देने का काम करते है। जो नेता अपनी जुबान को संयमित नहीं कर सकता उसे समाज की इज्जत आबरू का मोल क्या पता होगा।