आप आज शाम उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से अपने सवाल लाइव पूछ सकते हैं। अमर उजाला आपको यह अवसर उपलब्ध करवा रहा है।
गुरुवार को शाम छह बजे से सात बजे तक मुख्यमंत्री अमर उजाला के देहरादून कार्यालय में फेसबुक के जरिए जनता से लाइव जुड़ेंगे। इस दौरान वह राज्य के लिए सरकार की नई योजनाओं के बारे में बताएंगे। साथ ही वह लाइव जनता के सवालों का भी जवाब देंगे।
मुख्यमंत्री अमर उजाला देहरादून के फेसबुक पेज
https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/ पर जनता से लाइव रूबरू होंगे। अगर आपके पास भी कोई सवाल है तो आप पेज पर विजिट कर सकते हैं।