फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन बंद करने को सरकार बनाएगी एक्शन प्लान: त्रिवेंद्र

Sat, 25 Mar 2017 02:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों और उनके उत्तराधिकारियों को किया सम्मानित। उन्होंने कहा है कि अवैध खनन को सख्ती के साथ रोका जाएगा। इसके लिए प्रभावी सिस्टम विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा क‌ि रामनगर में विगत रात्रि वनकर्मी को कुचलने वाले दोषियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसी अपराधियों को सजा दिलवाना सुनिश्चित किया जाएगा।

वहीं उन्होंने नमामि गंगा के तहत उत्तराखण्ड के 877 करोड़ रूपए के 20 प्रस्तावों को हाल ही में मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती का आभार व्यक्त किया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा है कि पवित्र गंगा नदी को समग्र तौर पर निर्मल, संरक्षित और स्‍वच्‍छ करने के कदम उठाए जाएंगे। गंगा नदी का न सिर्फ सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व है बल्कि देश की बड़ी आबादी गंगा नदी पर निर्भर है। उत्तराखण्ड सरकार नमामि गंगा में उत्तराखण्ड में स्वीकृत किए गए कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समयबद्धता से कराएगी।

कहा क‌ि राज्य सरकार शिकायतों और सुझावों के लिए स‌िस्टम डेवलप करेगी। ज‌िससे सेंटर्स में 24 घंटे शिकायत और सुझाव देने की सुव‌िधा होगी।  वहीं शन‌िवार को बीजेपी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत क‌िया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें