फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में आयुर्वेदिक शिक्षकों के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ी, पढ़िए कैबिनेट के सभी फैसले

Wed, 28 Jun 2017 05:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : SELF
विज्ञापन
उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आयुष के आयुर्वेदिक शिक्षकों की रिटायरमेंट की उम्र 60 से बढ़ाकर 65 कर दी गई है। इसके साथ ही उत्तराखंड कैबिनेट में कई बड़े फैसले लिए गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को सचिवालय में दोपहर 12.30 बजे से शुरु हुई बैठक में कई विभागों के अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

बैठक में लिए गए फैसले:
- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्री और नातिन शादी अनुदान के लिए अब 4000 की जगह 50 हज़ार रुपए दिए जाएंगे।
- एसडीआरएफ में अब अर्धसैनिक बलों को प्रतिनियुक्ति में लिया जाएगा।
- खाद्य आपूर्ति विभाग नाम में परिवर्तन की खाद्य आपूर्ति नागरिक एवं उपभोक्ता विभाग कर दिया गया है।
- श्रम, सेवा योजन को एक कर श्रम, सेवायोजन रोजगार कौशल विकास रोजगार विभाग बनाया गया।
- कोषागार निदेशालय में तकनीकी सवर्ग में अब प्रतिनियुक्ति भी होगी।
 
विज्ञापन

ये प्रस्ताव भी हुए पास

trivendra singh rawat
- महिलाओं के नाम पर 20 लाख को बढ़ाकर 25 लाख रुपए की खरीद में स्टैंप ड्यूटी पर छूट दी जाएगी। लेकिन यह छूट 2 बार ही मिलेगी।
- आयुर्वेदिक शिक्षा में रिटारमेंट की उम्र 60 से 65 कर दिया गया। 
- खनन के रेट अधिक होने पर कैबिनेट ने मुख्य सचिव को रेट कम करने के लिए समन्वय अधिकारी नियुक्त किया है।
- जनपदों में अब तहसील दिवस का आयोजन होगा। हर माह पहले मंगलवार को तहसील दिवस आयोजित होगा।
- डेढ़ महीने में एक बार प्रभारी मंत्री को अपने जिले में जाना होगा।
- प्रत्येक सोमवार को डीएम जनता की समस्या 10 बजे से 12 बजे तक अपने ऑफिस में सुनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें