आरोपी सूरज की मां बोलीं वे खुद मणिपुर मूल की हैं
एंजेल हत्याकांड के एक आरोपी सूरज की मां ने अपना बयान जारी किया है। कहा कि उनके बेटे ने किसी भी तरह की नस्लभेदी टिप्पणी नहीं की है। वे खुद नॉर्थ ईस्ट के मणिपुर की रहने वाली हैं। वे गत 10 वर्षों से देहरादून के सेलाकुई में रह रही हैं। उनका बेटा सूरज भी एक वर्ष पहले देहरादून आया है। वह यहां पर रेस्ट्रोरेंट चलाता है। झगड़े का कारण कुछ और है।