फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पेयजलकर्मियों की मांग पर त्रिपक्षीय वार्ता, हड़ताल स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
- फिलहाल पांच मार्च तक क्रमिक धरना जारी रहेगा, छह मार्च से केवल सांकेतिक धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। पेयजल निगम-जल संस्थान के राजकीयकरण समेत विभिन्न मांगों पर हुई त्रिपक्षीय वार्ता के बाद अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति पेयजल निगम ने छह मार्च से प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी है। हालांकि तय हुआ है कि छह मार्च से शासनादेश जारी होने तक सांकेतिक धरना जारी रहेगा।
समिति पेयजल निगम मुख्यालय में कई दिनों से आंदोलन कर रही है। बृहस्पतिवार को भी क्रमिक अनशन में रुद्रप्रयाग के कर्मचारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पीएस रावत और संचालन जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष अरविंद दूबे ने किया। उधर, बृहस्पतिवार को सचिव पेयजल रणवीर चौहान की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। इसमें सचिव ने बताया कि राजकीयकरण व कोषागार से वेतन-पेंशन की मांग पर पेजयल निगम प्रबंधन से प्रस्ताव मांगा गया है। जल्द ही सकारात्म्क निर्णय का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव के सकारात्मक आश्वासन पर समिति ने छह मार्च से प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी। तय किया गया कि पांच मांर्च तक प्रधान कार्यालय में चल रहा क्रमिक धरना जारी रहेगा। छह मार्च से शासनादेश जारी होने तक प्रतिदिन पांच कार्मिक सांकेतिक धरने पर बैठेंगे। धरना प्रदर्शन में समिति अध्यक्ष जितेंद्र सिंह देव, विजय खाली, राजेंद्र जोशी, दीपक सिंह, सोनिया, भावना पाल, शांति नेगी, निधि गैरोला, हरीश चंद्र शर्मा, आशीष कुमार, शिव प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें