फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक क्लिक में घर पहुंचेगा तिरंगा, आज ही करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आप डाकघर से तिरंगा झंडा मंगा सकते हैं। केवल 25 रुपये में कपड़े का तिरंगा सीधे घर पहुंचेगा। इसके लिए इंडिया पोस्ट के आधिकारिक पोर्टल पर ऑर्डर किया जा सकता है। एक ऑर्डर पर पांच तिरंगे ले सकते हैं। इसके अलावा रक्षाबंधन के लिए भी डाक विभाग ने विशेष लिफाफे तैयार किए हैं।
विज्ञापन

डाक सेवाओं के निदेशक अनुसूया प्रसाद चमोला ने बताया, कोई भी व्यक्ति अपने आसपास के डाकघर से 14 अगस्त तक तिरंगा मंगा सकता है। राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रीयता का प्रतीक है। किसी भी हालत में तिरंगे का अपमान न हो। इसके अलावा दूरदराज रहने वाले भाइयों को बहनें वाटर प्रूफ लिफाफे में राखी सुरक्षित भेज सकेंगी। डाक विभाग की ओर से पीले रंग का लिफाफा तैयार किया गया है। यह लिफाफा डाकघर में केवल 10 रुपये में उपलब्ध है। रक्षाबंधन 30 अगस्त को है। बहनों ने अभी से डाकघर और कुरियर के जरिये भाई को राखी भेजनी शुरू कर दी है। जल्द ही डाकघरों में स्पेशल काउंटर बनाए जाएंगे ताकि समय से राखियां पहुंच सकें। जरूरत पड़ेगी तो रविवार को भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें