फोटो...
विकासनगर। विकासनगर स्थित हनुमान धाम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हिंदू जन जागृति संगठन के लोगों ने ध्वजारोहण किया। संगठन के संस्थापक सुशील साहू ने कहा कि गणतंत्र दिवस वह दिन है, जब भारत का संविधान लागू हुआ था। इस अवसर पर संगठन ने बच्चों को मिष्ठान भी वितरित किया। इस मौके पर मदन लाल शर्मा, विष्णु महावर, वीरेंद्र चौहान, सुशील साहू, मदन भट्ट, विनय उनियाल, रमेश चंद गुरुदत्त, कपिल, सूरज चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद