फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो::: तेरा मेरा साथ... गढ़वाली नृत्य से दी सैनिकों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, पटेलनगर का 24वां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने पारंपरिक नृत्य व पंजाबी भंगड़ा पर प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी। साथ ही देश भक्ति पर नृत्य प्रस्तुत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य ब्रदर टॉमी वर्गीस व सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी के चेयरमैन इकबाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर बच्चों ने रंग देना कलासिक डांस, प्ले ग्रुप, नर्सरी के बच्चों ने सॉरी सॉरी नाटक समेत अन्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि ने स्टेट स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी इशिता, गुरप्रीत सिंह, मनदीप कौर, सर्वजीत कौर, अदिति आदि को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल मनदीप कौर, डायरेक्टर अरमिंदर सिंह, वाइस प्रिंसिपल हरशरण कौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें