फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र नेताओं ने त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा और उसके भाई माइकल चकमा पर पिछले महीने कुछ लोगों ने हमला कर दिया था, जिसमें गंभीर घायल एंजेल चकमा की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में सेलाकुई पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। जबकि, छठे आरोपी को पुलिस तलाश रही है। छात्र की मौत व उसके साथ हुई घटना पर छात्र नेताओं ने दुख जताते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड में इस प्रकार की अमानवीय घटना न केवल शर्मनाक है बल्कि, प्रदेश की छवि को धूमिल करने वाली है। इस दौरान शुभम तोमर, देवांश, समीर, सचिन, संदीप, अमित, निमेष, रोहन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें