फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: श्री नंदादेवी राजजात पर सेमिनार 11 को

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्री नंदादेवी राजजात के लिए आयोजन समिति की हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देहरादून। श्री नंदादेवी राजजात के लिए श्री नंदा राजजात आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि 11 जनवरी को दून विवि के सभागार में एक दिवसीय सेमिनार आयोजित होगा। इसमें चार सत्र होंगे। भुवन नौटियाल ने कहा कि श्री नंदादेवी राजजात का क्रमबद्ध और प्रमाणिक इतिहास तैयार किया जाए और इससे जुड़े ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दस्तावेजों का संरक्षण किया जाए। इस सेमिनार में श्री नंदादेवी राजजात के इतिहास, परंपराओं पर विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजजात यात्रा से संबंधित अनेक दस्तावेज उपलब्ध होने के बावजूद अब तक सम्यक और व्यवस्थित शोध के अभाव में कोई प्रामाणिक ग्रंथ तैयार नहीं हो सका है। टिहरी राजपरिवार के वंशज भवानी सिंह ने कहा कि यदि राजजात के इतिहास और परंपराओं को संकलित कर प्रकाशित किया जाए तो राजजात की ऐतिहासिक विरासत सुरक्षित रह सकेगी। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. राकेश कुंवर, डॉ. अविनाश चंद्र जोशी, प्रो. राकेश पंवार, प्रो. डॉ सुभाष चंद्र थलेडी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें