देहरादून। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस( युवा इंटक) की तरफ से गलवान घाटी की हिंसक झड़प में शहीद हुए भारतीय वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी।राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) युवा जिलाध्यक्ष गगन कक्कड़ ने युवाओं के लिए वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि आज का समय बहुत ही कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि युवा हार गया ईश्वर ने आपको इसलिए जन्म दिया है कि आप पृथ्वी पर अपनी जीत को हासिल करें जो कदम आज के समय में उठाया जा रहा है। वह बहुत ही दुखदाई है लेकिन उससे आप जीत नहीं सकते वह आपकी हार को दर्शा रहा है। सुसाइड करना बहुत आसान है, लेकिन कभी यह सोचा है कि जो मां-बाप भाई-बहन पीछे हैं उनका क्या होगा। हमें संघर्षों में अपनी जीत को हासिल करना है। कभी-कभी कुछ जख्म अपनों से कुछ बाहर वालों से मिल जाते हैं, लेकिन उसका मतलब यह थोड़ी है कि आप हार गए उस समय आप ईश्वर की तरफ ध्यान दो जिसने आपको इस पृथ्वी पर जन्म दिया। अपने माता-पिता की तरफ ध्यान दो अपने देश की तरफ ध्यान दो नुकसान और फायदा भी जिंदगी का हिस्सा है जो हमेशा चलता रहेगा थोड़े में संतुष्ट रहो ईश्वर आपको और ज्यादा देगा।