देहरादून। बार एसोसिएशन देहरादून के पूर्व सचिव अनिल गांधी का बुधवार को निधन हो गया। वे 56 साल के थे। गांधी को तीन दिन पहले ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए श्रीमहंत इंडिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन काण्डवल ने बताया कि अनिल गांधी के जाने से पूरे अधिवक्ता जगत में शौक की लहर दौड़ गयी है। अनिल गांधी दो बार तीन बार सचिव और दो बार उपाध्यक्ष राह चुके हैं। सचिव अनिल शर्मा, पूर्व सचिव प्रकाश टी पाल, गुरमीत सिंह , आदि वकीलों ने दुख जताया हैं