फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून: शहीद आंदोलनकारियों को दी गई श्रद्धांजलि

Sat, 03 Oct 2015 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर कांड की 21वीं बरसी पर शुक्रवार को शहीद स्मारक पर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मामले के दोषियों को सजा देने की मांग भी उठी। आंदोलनकारियों ने कहा कि यह दुर्भाग्य ही 14 साल बाद भी राज्य बनाने वालों को न्याय नहीं मिला। वहीं, आंदोलनकारी सीएम के सामने अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। इस पर आंदोलनकारियों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने शहीद स्मारक पहुंचे। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान से ही उत्तराखंड राज्य बना है।

सरकार प्रयासरत है कि इस मामले के दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले। साथ ही उन्होंने कहा कि हम भी चाहते हैं कि आंदोलनकारियों की दस प्रतिशत आरक्षण की मांग पूरी हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पक्ष-विपक्ष सभी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सीएम के बाद कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष अशोक वर्मा, सांसद भगत सिंह कोश्यारी शहीदों के श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस मौके पर महिला मंच की अध्यक्ष कमला पंत ने कहा कि देहरादून में बैठकर पहाड़ की नीति तय नहीं कि जा सकती।

वहीं आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा कि अगर सरकार राज्य को सही दिशा देती तो राजधानी पर बवाल नहीं होता।

वहीं आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान ने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप इस राज्य को गति नहीं दे पाई है। इस मौके पर विपिन चौहान, एसएस भाटिया, अब्बल सिंह रावत, मधु डबराल आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें