महात्मा गांधी के रघुपति राघव राजाराम भजन के साथ बुधवार को रामपुर तिराहा कांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई।
कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर सीएम विजय बहुगुणा, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट समेत कई नेताओं ने शहीदों को नमन किया। बुधवार सुबह पौने नौ बजे मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और विधायक राजकुमार ने भी शहीदों को पुष्प अर्पित किए।
पढ़ें, रामपुर तिराहा कांडः मुलायम सिंह यादव बन गए थे 'विलेन'
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी, मेयर विनोद चमोली, पूर्व मंत्री खजानदास, हीरा सिंह बिष्ट, आंदोलनकारी नेता रवींद्र जुगरान, सुशीला बलूनी, लालचंद शर्मा, सीएम के पुत्र साकेत बहुगुणा और उनकी पत्नी ने भी श्रद्धांजलि दी। शाम करीब तीन बजे विधायक पुष्कर धामी संग नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने शहीदों को नमन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे।
इससे पूर्व उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मंच ने आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नंदाबल्लभ पांडे, विनोद असवाल, सतेंद्र नौगाईं, सुनील जुयाल, पुष्पा सकलानी, राधा तिवारी, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
दस फीसदी आरक्षण की मांग
उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद ने शहीदों को श्रद्धांजलि के बाद राज्य आंदोलनकारियों को 10 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था फिर शुरू करने की मांग की। परिषद ने चिह्नित आंदोलनकारियों को पेंशन देने की घोषणा को भी जल्द लागू करने की मांग की। इस दौरान नवनीत गुसाईं, गणेश डंगवाल, विपुण नौटियाल, अभय कुकरेती, सुनील जोशी, जगमोहन रावत, प्रवीन गुसाईं आदि उपस्थित रहे।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...