फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद राइफलमैन मनोज राणा को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड राज्य चिन्हित आंदोलनकारी समिति ने शहीद राइफलमैन मनोज राणा को सातवीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह नेगी के निधन पर भी उन्होंने शोक व्यक्त किया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि राजेंद्र सिंह नेगी ने जनहित के मामलों को उठाने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई। उनके निधन से समाज को क्षति पहुंची है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत द्वाराहाट निवासी राजेंद्र नेगी का 42 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। वही कुछ दिन पूर्व राज्य आंदोलनकारी मोहन भट्ट का भी एक दुर्घटना में निधन हो गया था। शोक जताने वालों में चिंतन सकलानी, जबर सिंह पावेल, विकास रावत, अमरदीप, भुनेश्वरी देवी, सुरेश शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता अन्य सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें