शिवसेना ने दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि देहरादून। केदारघाटी में हुई महाप्रलय की सातवीं बरसी पर शिवसेना की दीप जलाकर दिवंगतों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि केदारघाटी में आई दैवीय आपदा में हजारों लोगों की जिंदगी खत्म हो गई थी। वो दर्दनाक नजारा कभी भुलाया नहीं जा सकता है। गौरव कुमार के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रधांजलि देने वालों में जिला प्रमुख अमित करणवाल, मनोज सरीन, दिनेश कुमार, शिवम गोयल, रोहित बेदी, अभिषेक सहनी, विकास मल्होत्रा, नितिन कुमार, अभिनव बेदी, मनजीत भट्ट, जतिन गुगलनी, जितेंद्र निर्वाल, वासु परविंदा, संजीव मैठानी, मयूर चंदोक, सानिध्य गोयल आदि मौजूद रहे। गौरव