पत्रकार, साहित्यकार और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के नायक जॉन लेंग को उनकी 149वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया।
नगर के साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और पत्रकारों ने पुश्यतिथि पर जॉन लेंग को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अंग्रेज होने के बावजूद उनका भारत की आजादी के आंदोलन में अहम योगदान रहा।
मंगलवार सुबह कैमल्स बैक रोड स्थित कब्रिस्तान के लिच गेट पर मफसलाइट संस्था की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में इतिहासकार जयप्रकाश उत्तराखंडी समेत कई लोग मौजूद थे।