फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर/सेलाकुई। शहीद दिवस पर सेलाकुई मुख्य बाजार स्थित शहीद सत्येंद्र चौक पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। सम्मान में दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन


राज्य आंदोलनकारी शूरवीर सिंह चौहान ने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1931 में देश के तीनों सपूतों ने देश की आजादी से लिए हंसते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने युवाओं ने महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर चैतन्य अनिल गौड़, चमन सिंह, हर्षदीप गुप्ता, हरीश बिष्ट, अशोक, गणेश सकलानी, मनवर पंवार आदि मौजूद रहे।

वहीं, भारत रक्षा मंच के हरबर्टपुर स्थित कार्यालय में भी शहीद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रांत महामंत्री विपुल गुप्ता ने कहा कि भगत सिंह छोटी उम्र के बावजूद देश के लिए बलिदान देने में पीछे नहीं हटे। उन्होंने देश की आजादी को जीवन का लक्ष्य बनाया था। इस मौके पर युवा मंच के प्रांत महामंत्री अरविंद तिवारी, जिलाध्यक्ष अरुण सक्सेना, उपाध्यक्ष सुंदर लाल आदि मौजूद रहे। झाझरा स्थित सुभारती विश्वविद्यालय में भी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें