फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश में आज मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस, मुख्यमंत्री धामी करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

Fri, 15 Nov 2024 09:00 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को समर्पित जनजातीय गौरव दिवस जनजातीय समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और योगदान को भी रेखांकित करता है।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में आज जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक एसएस टोलिया के मुताबिक, ओएनजीसी स्टेडियम कौलागढ़ में तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, मुख्य सेवक सदन में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विभाग के निदेशक के मुताबिक, यह दिन भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को समर्पित है, जो एक सम्मानित जनजातीय नेता और स्वतंत्रता सेनानी थे। यह दिन न केवल भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन का सम्मान करता है, बल्कि जनजातीय समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और योगदान को भी रेखांकित करता है।

विज्ञापन


राज्य जनजातीय शोध संस्थान की ओर से ओएनजीसी स्टेडियम में तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन मुख्यमंत्री शाम पांच बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। शाम साढ़े छह बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक इंदर आर्या व लोकगायिका रेशमा शाह अपनी प्रस्तुति देंगी।

ये भी पढ़ें ...Dehradun : उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित, हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य लोक सेवा आयोग ने जारी की सूचना

अगले दिन 16 नवंबर को दोपहर एक बजे प्रदर्शनी स्थल दर्शकों के लिए खुलेगा। शाम छह बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। प्रसिद्ध लोकगायिका माया उपाध्याय व लोकगायक नरेश बादशाह और विवेक नौटियाल प्रस्तुति देंगे। तीसरे व अंतिम दिन 17 नवंबर को शाम छह बजे उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के सांस्कृतिक दल सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। वहीं, रात साढ़े आठ बजे लोकगायक किशन महिपाल और सनी दयाल की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें