स्कूल से घर लौट रहे दो मासूम बच्चों के ऊपर आंधी तूफान होने से चीड़ का पेड़ गिर गया, जिससे बच्चों की मौत हो गई। ये भी पढ़ें...Dehradun: जाम में बुजुर्ग की मौत का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, कहा-विकराल रूप ले चुकी ट्रैफिक की समस्या ग्रामीण अनिल बिष्ट ने बताया की स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने घर नैल गांव जा रहे थे कि तभी तेज आंधी तूफान आ गया। इसी दौरान पैदल रास्ते से गुजर रहे दो मासूमों के पेड़ गिर गया और उनकी मौत हो गई। पुलिस, एसडीआरएफ मौके के लिए रवाना हो गई है।