उत्तरकाशी में आंधी-तूफान के बीच एक कार के ऊपर अचानक पेड़ गिर गया। इस दौरान सवार एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक गंभीर घायल है।
विज्ञापन
तहसील मोरी डेल्टा की ओर से बताया गया कि पुरोला,मोरी मोटर मार्ग पर डेरिका से एक किलोमीटर आगे आंधी तूफान होने से एक कार के ऊपर चीड़ का पेड़ गिर गया। कार में सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।