तहसील क्षेत्र के कुताड़ गांव में सोमवार को तेज आंधी से एक पेड़ गिर गया। इस दौरान एक पशुपालक की 10 बकरियों और दो भेड़ों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार चकराता तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरोड़ा के अंतर्गत कुताड़ निवासी पशुपालक जयपाल सिंह अपनी बकरियां और भेड़ चराने के लिए खाटला की नाई जंगल गया था। शाम को जब वह वापस लौट रहा था तो तेज आंधी चलने लगी। इस दौरान एक पेड़ धराशायी हो गया। जयपाल सिंह ने किसी तरह दौड़कर अपनी जान बचाई, लेकिन उसकी 10 बकरियां और दो भेड़ पेड़ के नीचे दब गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पशुपालक ने घटना की सूचना राजस्व उपनरीक्षक को दी है। राजस्व उपनिरीक्षक देवेंद्र रावत ने बताया कि सूचना मिली है। मौके पर जाकर जांच की जाएगी।