फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चलती कार पर गिरा भारी भरकम चीड़ का पेड़, दो महिलाओं की मौके पर मौत 

Mon, 25 Feb 2019 08:32 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
कार हादसे में महिलाओं की मौत
विज्ञापन

उत्तराखंड के चंपावत में रविवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। लोहाघाट की ओर जा रही एक कार पर अचानक भारी भरकर चीड़ का पेड़ गिर गया। 

विज्ञापन


हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक भी घायल हो गया। घायल चालक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। 

जानकारी के अनुसार, चंपावत कोतवाली क्षेत्र के चक्कू निवासी विनोद चौधरी (42 वर्ष) पुत्र त्रिलोक चौधरी अपनी कार (संख्या यूपी 16 के 8119) से लोहाघाट जा रहा था। 

विज्ञापन

छतार पुल पर लोहाघाट जाने के लिए दुर्गा देवी (72) पत्नी प्रेम बल्लभ पांडे हाल निवासी कहलगांव मूल निवासी घिंघरुकोट पाटी और मुन्नी देवी पांडे (55 वर्ष) पत्नी केशर दत्त पांडेय निवासी छतार ने विनोद से लिफ्ट मांगी।

तिलोन के पास रविवार सुबह साढ़े 11 बजे पहाड़ी से एक चीड़ का पेड़ अचानक कार पर आ गिरा। इससे घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। 

दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने तीनों को कार से बाहर निकलकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें