फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी के साथ शालीनता से पेश आना प्राथमिकता हो : स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने मंगलवार को शहर कोतवाली का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों के साथ शालीनता से पेश आने की भी हिदायत दी।
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध, मालखाना रजिस्टर और आगंतुक रजिस्टर देखा। अपराध के लंबित मामलों पर वे खफा नजर आए। उन्होंने इसमें तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने असलहों को उनकी सूची से मिलान किया। इसके अलावा असलहों और आपदा प्रबंधन उपकरणों के उपयोग करने के संबंध में पुलिस कर्मियों से जानकारी ली। पुलिस बल को इनके नियमित अभ्यास के निर्देश दिए। उनकी ओर से कोतवाली परिसर और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। साथ ही सीसीटीएनएस पोर्टल के संबंध में भी जानकारी ली गई। उन्होंने क्षेत्र में रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें