फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 वर्षीय महिला के 12 सेमी के कॉलोनिक ट्यूमर का इलाज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मैक्स अस्पताल में डॉक्टरों ने 56 वर्षीय महिला के 12 सेमी के कॉलोनिक ट्यूमर का एंडोस्कोपिक रिसेक्शन किया। पूरे भारत के मैक्स अस्पताल में ऐसा पहली बार हुआ है कि इतने बड़े आकार के ट्यूमर को एंडोस्कोपी की मदद से हटाया गया है। इस महिला के मल में खून आया था। शहर के एक अस्पताल में जांच करने पर उसकी बड़ी आंत (कोलन) में एक बड़े ट्यूमर का पता चला और उसकी बायोप्सी में शुरुआती कैंसर के स्पष्ट संकेत मिले। वहां के डॉक्टरों ने बड़ी आंत के प्रभावित क्षेत्र को हटाने के लिए ओपन सर्जरी कराने की सलाह दी। जब उसने सेकंड ओपिनियन के लिए मैक्स अस्पताल देहरादून से संपर्क किया, तो डॉक्टरों ने उसे एंडोस्कोपिक प्रक्रिया कराने के लिए सलाह दी, ताकि जो उसे कोई बडी सर्जरी और उससे संबंधित जटिलताओं का सामना न करने पड़े। मेडिकल डायरेक्टर और एचओडी डॉ़ रविकांत गुप्ता ने कहा, ʺमल में रक्त आना एक असामान्य घटना नहीं है। डॉ़ रविकांत गुप्ता ने ही गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ मयंक गुप्ता के साथ यह ऑपरेशन किया है। उपाध्यक्ष और यूनिट हेड डॉ संदीप सिंह तंवर ने डॉक्टरों को इसके लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें