फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

180 जरूरतमंद परिवारों को बांटी राशन किट

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कैंट विधायक हरबंस कपूर ने बृहस्पतिवार को वार्ड 43 द्रोणपुरी के 180 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि कोरोना की इस मुश्किल वक्त में जरूरतमंदों की मदद की जानी जरूरी है। सरकार भी लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रही है। सरकार ने जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराने की अवधि बढ़ा दी है, जिसका राज्य में हजारों लोगों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा मजदूरों के खातों और जनधन खातों में धनराशि उपलब्ध कराकर भी लोगों को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजेंद्र थपलियाल, सुमित पांडे, शेखर नौटियाल, पार्षद रजनी देवी, आशीष कुमार, सोनू कुमार, राशिद अहमद, अरुण कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें