फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुई हड़ताल, मिलने लगा तेल

Mon, 27 Jan 2014 06:35 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में ट्रांसपोर्टेशन के मुद्दे पर हुई हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के ट्रांसपोटर्स की हड़ताल खत्म होने के साथ ही आपूर्ति भी सुचारू हो गई है।
विज्ञापन


तेल की कमी नहीं रही
तेल कंपनी ने ट्रांसपोटर्स की मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त करवाई, जिस कारण एचपीसी के पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं रही।

एचपीसी के बड़े ट्रांसपोर्ट वाहनों के माध्यम से पहले बहादुरगढ़ से रुड़की तक तेल की सप्लाई होती थी, जिसके बाद छोटे ट्रांसपोर्ट वाहनों से देहरादून सहित पूरे गढ़वाल मंडल में सप्लाई की जाती थी। मगर रुड़की तक पाईप लाईन बिछने के कारण बड़े ट्रांसपोर्ट वाहनों को सप्लाई पूरी नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन


आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त
इस कारण ट्रांसपोटर्स ने एसोसिएशन के माध्यम से कंपनी पर दबाव बनाने की कोशिश की। स्टार फिलिंग स्टेशन के संचालक पंकज कुमार ने बताया कि ट्रांसपोटर्स ने बिना किसी पूर्व सूचना के 24 जनवरी को हड़ताल कर दी।

वहीं तेल कंपनियों के निजी टैंकरों को भी तेल नहीं भरने दिया। मगर अधिकारियों ने 25 की दोपहर तक ट्रांसपोटर्स की मांग पूरी करने का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त करवा ली। जिसके बाद आपूर्ति शुरू हुई। रविवार को गणतंत्र दिवस का सरकारी अवकाश होने के कारण आपूर्ति नहीं हुई, लेकिन सोमवार से डिपो से आपूर्ति सामान्य हो गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें