फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदमे से ट्रांसपोर्टर प्रकाश की पत्नी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती 

Sat, 13 Jan 2018 06:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
प्रकाश की बीवी अाैर बच्चे‍ - फोटो : amar ujala file photo
विज्ञापन

मृतक ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की पत्नी की हालत खराब हो गई। परिजनों ने उनको भोटिया पड़ाव स्थित कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


डॉक्टर का कहना है कि सदमे के चलते उनकी हालत बिगड़ी है। अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने परिजनों से मुलाकात की और मुख्यमंत्री से बात कर हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। 

पति की मौत के बाद नईबस्ती काठगोदाम स्थित आवास में पत्नी कमला पांडे का रोते रोते बुरा हाल हो गया है। सदमे के चलते उनकी तबियत खराब हो गई। डॉक्टरों ने दवा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की चिंता बढ़ गई

prakash pandey - फोटो : file photo
बृहस्पतिवार देर रात अचानक फिर हालत खराब होने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। क्योंकि दिन में प्रकाश के माता-पिता की तबियत खराब होने पर उनका एसटीएच में इलाज कराया गया था।

सुबह भी कमला की स्थिति में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उनको कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया। इस बारे में अस्पताल डॉ. हरभजन सिंह ने बताया कि सदमे के चलते कमला की हालत खराब हुई है। ईसीजी कराई गई। सभी कुछ सामान्य है। आराम करने से हालत में सुधार हो जाएगा।  

वादे पूरे नहीं किए तो 11 से भूख हड़ताल  
ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस भी इस मामले को लेकर हमलावर है और सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। मंडी समिति अध्यक्ष सुमित हृदयेश कृष्णा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पहुंचकर स्वर्गीय पांडे की पत्नी की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने 10 फरवरी तक वादा न पूरा करने पर 11 फरवरी से भूख हड़ताल करने की बात कही। सुमित ने कहा कि प्रकाश पांडे की मौत से परिवार सदमे में है। प्रदेश सरकार और उनके प्रतिनिधि अनर्गल बयानबाजी करके परिजनों को मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें