फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा अदालत की शरण में जाएंगे परिवहन निगमकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। सितंबर और अक्तूबर के वेतन के साथ ही पिछले चार साल के ओवरटाइम का भुगतान नहीं किए जाने को लेकर परिवहन निगमकर्मी एक बार अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है। इस बाबत उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने चार नवंबर को हल्द्वानी में प्रांतीय कार्यकारिणीकी बैठक बुलायी गई है। बैठक में अदालत में अर्जी के साथ ही आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद सरकार, शासन और न ही परिवहन निगम प्रबंधन कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर रहा है। कर्मचारियों का बीते चार साल का ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में एक बार फिर अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा। वहीं चार नवंबर को हल्द्वानी में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक बुलायी गई है। इसमें तमाम पहलुओं पर चर्चा करने के अलावा आंदोलन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। दूसरी ओर कर्मचारियों ने बुधवार को भी काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। बता दें, परिवहन निगम के तमाम चालक-परिचालकों के अलावा कार्यशालाओं, कार्यालयों में तैनात कर्मचारी तीन दिनों से काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें