फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: परिवहन निगम में अफसरों के तबादले, कंडक्टरों के प्रमोशन, निगम प्रबंध निदेशक ने जारी किए आदेश

Fri, 01 Mar 2024 10:39 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

उत्तराखंड परिवहन निगम प्रबंध निदेशक ने तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। यातायात अधीक्षक अंजलिका शर्मा का तबादला कार्यालय मंडलीय प्रबंधक संचालन देहरादून से प्रभारी सहायक महाप्रबंधक पर्वतीय डिपो के पद पर किया गया है।
विज्ञापन
तबादला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड परिवहन निगम में बृहस्पतिवार को अफसरों के तबादले हुए तो 11 कंडक्टरों का प्रमोशन बुकिंग लिपिक के पद पर कर दिया गया। प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन का तबादला पर्वतीय डिपो से ऋषिकेश डिपो में किया गया है। उनके पास श्रीनगर डिपो का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। यातायात अधीक्षक अंजलिका शर्मा का तबादला कार्यालय मंडलीय प्रबंधक संचालन देहरादून से प्रभारी सहायक महाप्रबंधक पर्वतीय डिपो के पद पर किया गया है।

यातायात अधीक्षक राजेंद्र कुमार आर्य का तबादला प्रभारी सहायक महाप्रबंधक अल्मोड़ा डिपो से प्रभारी सहायक महाप्रबंधक रानीखेत डिपो किया गया है। उनके पास भवाली डिपो का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। सहायक महाप्रबंधक भवाली डिपो मोहन राम आर्य का तबादला सहायक लेखाधिकारी मंडलीय प्रबंधन संचालन देहरादून कार्यालय में किया गया है।

हरिद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक सुरेश सिंह चौहान को रुड़की डिपो का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बागेश्वर डिपो के स्टेशन अधीक्षक धीरज वर्मा का तबादला उनके अनुरोध पर यातायात अधीक्षक पिथौरागढ़ डिपो के पद पर किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी... 10% मानदेय बढ़ाने के बाद अब शासन ने लिया एक और बड़ा फैसला

वहीं, परिवहन निगम ने कंडक्टर सूरजपाल सिंह, मधुसूदन जोशी, सुभाष चंद्र राणा, ओमप्रकाश पाठक, मुकेश कुमार, सतीश चंद्र जोशी द्वितीय, प्रदीप कुमार, तारादत्त पुनेठा, राम सिंह बोरा, राजेश कुमार मिश्रा, विनोद नौटियाल को बुकिंग लिपिक के पद पर पदोन्नति कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें