फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पेटीएम की खामियों का खामियाजा भुगत रहा परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Iबसों में लगे फास्ट टैग के काम नहीं करने से करना पड़ रहा दोगुना भुगतान
विज्ञापन

I
I25 लाख रुपये जमा हैं फिलहाल फास्ट टैग के खाते में निगम के अनुसारI

Iबसों में फास्ट टैग लगाने वाली पेटीएम कंपनी की खामियों का खामियाजा परिवहन निगम को दोगुना टोल टैक्स चुकाकर भुगतना पड़ रहा है। बसों में लगे फास्ट टैग काम ही नहीं कर रहे हैं। जबकि, निगम के अधिकारियों के अनुसार फास्ट टैग खाते में फिलहाल 25 लाख रुपये जमा हैं।
I
I
I
Iपरिवहन निगम की गाड़ियों में लगे फास्ट टैग आए दिन काम ही नहीं कर रहे हैं। इसके चलते गाड़ी परिचालकों को टोल प्लाजा पर जुर्माने के साथ नकद टोल टैक्स का भुगतान करना पड़ रहा है। देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली परिवहन निगम की कई बसों के परिचालकों को मंगलवार को भी टोल टैक्स का नकद भुगतान करना पड़ा। परिचालकों को आए दिन इस संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

I
I
I
Iपरिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि टोल प्लाजा पर टोल टैक्स के भुगतान के लिए फास्ट टैग खाते में 25 लाख रुपये जमा हैं। फास्ट टैग सेवा प्रदाता कंपनी पेटीएम में तकनीकी खामियों के चलते दिक्कतें हो रही हैं। इस संबंध में पेटीएम कंपनी के अधिकारियों को भी में अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

I
I
I
Iउन्होंने कहा कि पेटीएम कंपनी के अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिया गया है कि समस्या का समाधान किया जा रहा है। बता दें कि, टोल प्लाजा पर फास्ट टैग के जरिए टोल टैक्स का भुगतान नहीं करने पर परिवहन निगम को वित्तीय चपत लग रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें