फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा परिवहन निगम, अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां की रद्द

Wed, 01 Oct 2025 10:40 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

पिछले महीनों में अधिक बारिश, आपदा, मार्ग बंद होने व अन्य कारणों से निगम की बस संचालन नहीं हो पाया। इस कारण  परिवहन निगम में वित्तीय स्थिति अत्यंत खराब हो गई। कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवहन निगम प्रबंधन ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। निगम प्रबंधन का कहना है कि सब मिलकर काम करेंगे तो ही वेतन देने जैसे हालात बन सकेंगे।

निगम के महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह ने मंगलवार को सभी मंडलीय प्रबंधकों व अधिकारियों को पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि पिछले महीनों में अधिक बारिश, आपदा, मार्ग बंद होने व अन्य कारणों से निगम की बस संचालन नहीं हो पाया।

विज्ञापन


इस कारण वित्तीय स्थिति अत्यंत खराब हो गई। कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है। मार्च व इसके बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को देयकों का भुगतान भी लटका हुआ है।

ये भी पढ़ें...UKSSSC: अमर उजाला की खबर का असर; अब सभी केंद्रों पर लगेंगे 5-जी जैमर, तीन बार होंगे चेक, कंपनी देगी प्रमाणपत्र

अब पीक सीजन शुरू हो चुका है। आने वाले दिनों में दशहरा, दिवाली पर रोडवेज बस स्टेशनों व मार्गों पर अत्यधिक संख्या में यात्री मिलने की संभावना है। जिससे निगम की आय भी बढ़ जाएगी। लिहाजा, तय किया गया है कि अपरिहार्य कारणों को छोड़कर निगम के किसी भी अधिकारी, उपाधिकारी, कार्मिक का अवकाश स्वीकृत न किया जाएगा। सभी अपना पूर्ण योगदान देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें