एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने सात दरोगाओं के ट्रांसफर किए हैं। इनमें संजय रावत को नयां गांव चौकी प्रभारी से हटाकर पुलिस कार्यालय संबंद्ध किया गया है। सचिन पुंडीर को थाना कैंट से नेहरू कॉलोनी चौकी इंचार्ज बनाकर भेजा गया है। इनके साथ ही नवनीत भंडारी को पुलिस कार्यालय से थाना कैंट, राजेश असवाल को मसूरी से चौकी प्रभारी नयागांव, प्रवीण कुमार को चौकी प्रभारी बाजार विकासनगर से कोतवाली डालनवाला लाया गया है। प्रवीण कुमार ने खुद इस बदलाव का अनुरोध किया था। धनीराम परोहित को चौकी प्रभारी नेहरू कॉलोनी से हटाकर थाना क्लेमेंटटाउन और विवेक भंडारी को चौकी प्रभारी बाजार विकासनगर बनाया गया है।