शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों के बाद अब शैक्षिक संवर्ग के अधिकारियों के तबादलों की तैयारी है। इसके लिए 77 प्रिंसिपलों और प्रधानाध्यापकों के तबादलों की सूची फाइनल हो चुकी है। इसे अनुमोदन के लिए शिक्षा मंत्री के पास भेजा गया है।
शिक्षा विभाग में प्रशासनिक संवर्ग में हाल ही में 43 अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की गई थी। जनपद स्तर के कुछ अधिकारियों को निदेशालय भेजा गया तो कुछ को निदेशालय से जिलों में तैनाती दी गई।
अधिकारियों के इन तबादलों के बाद अब प्रिंसिपलों और प्रधानाध्यापकों के तबादलों की तैयारी हैं। इसके लिए शासन में जो सूची तैयार की गई है, उनमें कई बीमार व अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए आवेदन करने वाले हैं।
प्रदेश में प्रिंसिपलों और प्रधानाध्यापकों के कई पद रिक्त हैं। प्रयास किया जा रहा है कि जिन स्कूलों में प्रिंसिपल नहीं है, वहां प्रिंसिपल भेजे जाए। तबादलों के लिए जल्द ही अनुमोदन दिया जाएगा।
- मंत्री प्रसाद नैथानी, शिक्षा मंत्री