फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: नमामि बंसल बनीं देहरादून की नगर आयुक्त, चार आईएएस और तीन पीसीएस अफसरों के तबादले

Tue, 17 Dec 2024 10:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

आईएएस विशाल मिश्रा को नगर आयुक्त हल्द्वानी से हटाकर एमडी जीएमवीएन और मिशन निदेशक जल जीवन मिशन की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीएस जयवर्द्धन शर्मा को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा से हटाकर एडीएम प्रशासन हरिद्वार के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धामी सरकार ने देर रात चार आईएएस और तीन पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। आईएएस नमामि बंसल को नगर आयुक्त देहरादून और पीसीएस ऋचा सिंह को नगर आयुक्त हल्द्वानी बनाया गया है।

विज्ञापन


जारी आदेश के मुताबिक, पीएमजीएसवाई के सीईओ आईएएस हिमांशु खुराना को अपर सचिव जलागम और अपर निदेशक जलागम की जिम्मेदारी भी दी गई है। आईएएस नमामि बंसल से अपर सचिव चिकित्सा शिक्षा, जलागम, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यभार हटाकर उन्हें नगर आयुक्त देहरादून नगर निगम की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस प्रशांत कुमार आर्य से जीएमवीएन एमडी का कार्यभार हटाया गया है। बाकी विभाग पूर्ववत रहेंगे।

विज्ञापन

आईएएस विशाल मिश्रा को नगर आयुक्त हल्द्वानी से हटाकर एमडी जीएमवीएन और मिशन निदेशक जल जीवन मिशन की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीएस जयवर्द्धन शर्मा को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा से हटाकर एडीएम प्रशासन हरिद्वार के पद पर तैनात किया गया है। पीसीएस योगेंद्र सिंह को श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव समेत सभी जिम्मेदारी से हटाते हुए एडीएम पिथौरागढ़ के पद पर तैनात किया गया है। पीसीएस ऋचा सिंह को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल के पद से हटाकर नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें