फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आठ दरोगाओं के तबादले, मोहन सिंह एसओ सेलाकुई

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने जिले के आठ दरोगाओं के ट्रांसफर किए हैं। इनमें एसएसआई पटेलनगर मोहन सिंह को एसओ सेलाकुई बनाया गया है।
विज्ञापन

सेलाकुई एसओ रहे प्रदीप रावत को एसएसपी कार्यालय में तैनात किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा प्रवीण सैनी को विकासनगर थाने की कुल्हाल चौकी का इंचार्ज बनाया है। कुल्हाल चौकी इंचार्ज रहे दरोगा दीन दयाल को राजपुर थाने भेजा है। दीपक रावत को पुलिस कार्यालय से पटेलनगर थाने का एसएसआई बनाया गया है।
विज्ञापन

हर्ष अरोड़ा को हाथीबड़कला चौकी के चार्ज से हटाकर पुलिस कार्यालय लाया गया है। शहर कोतवाली से कमलेश गौड़ को हाथीबड़कला चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। दरोगा दीपक भंडारी को राजपुर थाने से पुलिस कार्यालय भेजा गया है। साइबर सेल से दरोगा प्रमोद खुगसाल को सहपुर थाने का एसएसआई बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें