फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 दरोगा और 25 हेड कांस्टेबलों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को दरोगा और हेड कांस्टेबलों के तबादले किए हैं। इनमें 41 दरोगा और 25 हेड कांस्टेबल शामिल हैं। ये सभी एक थाने में तीन साल की अवधि पूरी कर चुके थे।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि नियमानुसार कोई भी कर्मचारी एक थाने में लगातार तीन साल तक तैनात नहीं रह सकता है। पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय ने इन नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए थे। इसके तहत सभी थाने, चौकियों में तैनात सिपाहियों, हेड कांस्टेबल और दरोगाओं की सूची तैयार की गई। कप्तान ने बताया कि पिछले सप्ताह 631 सिपाहियों को ट्रांसफर किया गया था। अब इस परिधि में 41 दरोगा और 25 हेड कांस्टेबल आए हैं। सोमवार को हुए इन तबादलों से कुछ चौकियां भी खाली हुई थीं, लेकिन इसी ट्रांसफर के आधार पर इनमें प्रभारी को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें