अनुरोध के आधार पर मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र गौड़ को विभागाध्यक्ष सीमैट, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर हरीश चंद्र सिंह रावत को उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा, प्रभारी प्राचार्य डायट गौचर चमोली कुंवर सिंह को उप निदेशक महानिदेशालय, समग्र शिक्षा कार्यालय विशेषज्ञ उमा पंवार को खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला बनाया गया है। इसके अलावा देर रात प्रधानाचार्यों, प्रवक्ता, एलटी व जिला स्तर पर बेसिक शिक्षकों के तबादला आदेश भी जारी किए गए।
मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा रानी पैन्यूली ने पात्रता के बिना तबादला किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि छह माह से कम में उनका तबादला कर दिया गया। अनिवार्य तबादलों की सूची में सात संयुक्त निदेशक आ रहे थे।
एक्ट के प्रावधानों के मुताबिक 10 फीसदी में शामिल अधिकतम एक संयुक्त निदेशक का तबादला होना चाहिए था। जो संयुक्त निदेशक पहले स्थान पर थे, उनका तबादला किया जाना चाहिए। लेकिन उनका भी तबादला कर दिया गया, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में अपना विरोध दर्ज कराएंगीं।