शासन ने प्रदेश में 13 डॉक्टरों के तबादले किए हैं। इसके अलावा दो मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को निदेशक पद पर प्रोन्नत दिया गया था, अब उनकी तैनाती का आदेश हो गया है।
अभी तक देहरादून में सीएमओ की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. तारा चंद पंत को निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय बनाया गया है। हरिद्वार के सीएमओ डॉ. रविंद थपलियाल को निदेशक गढ़वाल मंडल पद पर तैनात किया गया है। वहीं, सीएमओ ऊधमसिंह नगर डॉ. राजेंद्र कुमार पांडे को निदेशक पद पर प्रोन्नत करते हुए महानिदेशालय में निदेशक (पीपीपी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जेएनएन जिला चिकित्सालय ऊधमसिंह नगर में तैनात डॉ. संजय कुमार शाह को सीएमओ ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है। एचएमजी जिला चिकित्सालय हरिद्वार में तैनात डॉ. आरती ढौढियाल को सीएमओ टिहरी बनाया गया है।