फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार से ज्यादा का लेनदेन तो सावधान, रखी जा रही पैनी नजर

Fri, 20 Jan 2017 02:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नसीम जैदी - फोटो : PTI
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव तक अगर 50 हजार रुपये से ज्यादा की रकम बैंक खाते में जमा होगी या निकाली जाएगी तो यह लेनदेन संदिग्ध माना जाएगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों ने विभिन्न बैंकों के ऐसे लेनदेन की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन


यही नहीं बैंक के कैश मूवमेंट और एटीएम से होने वाले लेनदेन पर भी निगरानी रखी जाएगी। वहीं सीधे पैसे देने के बजाए बेनामी खातों से वोटरों के खातों में पैसा जमा करने के मामलों की भी धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन

income tax - फोटो : income tax
आयकर विभाग के समानांतर इस बार जिला प्रशासन की टीमें भी काम करेंगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त डा. नसीम जैदी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान ऐसे सभी बैंकिंग लेनदेन को संदिग्ध मानते हुए उसकी पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें 50 हजार रुपये से अधिक की राशि शामिल होगी।

बैंक ऐसे सभी लेनदेन का ब्योरा रोजाना जिलाधिकारियों को भेजेंगे। वहां अधिकारी जांच-पड़ताल करेंगे। खाताधारक के पते और फोन नंबर के आधार पर पूछताछ की जाएगी। यदि कोई सटीक उत्तर नहीं मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें