फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: यात्रीगण ध्यान दें...तीन महीने प्रभावित रहेंगी दून से हावड़ा और वाराणसी जाने वाली ट्रेनें

Fri, 08 Nov 2024 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

दिसंबर में कोहरे वाला मौसम शुरू हो जाएगा। ऐसे में रेलवे की ओर से देहरादून से वाराणसी को जाने वाली जनता एक्सप्रेस और देहरादून से हावड़ा जाने वाली उपासना एक्सप्रेस को एक दिन के अंतराल में संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले महीने से देहरादून से हावड़ा और वाराणसी को जाने वाली दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कोहरे के चलते यह ट्रेनें एक दिन के अंतराल में चलेंगी। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


दिसंबर में कोहरे वाला मौसम शुरू हो जाएगा। ऐसे में रेलवे की ओर से देहरादून से वाराणसी को जाने वाली जनता एक्सप्रेस और देहरादून से हावड़ा जाने वाली उपासना एक्सप्रेस को एक दिन के अंतराल में संचालित करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में जनता एक्सप्रेस का हर रोज संचालन किया जा रहा है।

Dehradun News: हिरण के पैर और कस्तूरी की तस्करी कर रहा फर्जी सैन्यकर्मी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि उपासना एक्सप्रेस सप्ताह में पांच दिन संचालित की जा रही है। लगातार तीन महीने तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। इस संबंध में देहरादून रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेनों के संचालन को लेकर जल्द ही रेलवे की ओर से समयसारिणी जारी की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें