फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के चलते ट्रेनों में सीटें फुल, वेटिंग लिस्ट और बढ़ने के आसार

Mon, 18 Mar 2019 10:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

होली के चलते ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। त्योहार के चलते दिल्ली आदि जगहों से हल्द्वानी, काठगोदाम को आने वाली ट्रेनें भी यात्रियों से भरी आ रही है।

विज्ञापन


रेल अधिकारियों के अनुसार त्योहार निपटने के बाद सबसे ज्यादा दबाव ट्रेनों पर होता है। माना जा रहा है कि त्योहार मनाने के बाद 24 मार्च (रविवार) को बड़ी संख्या में यात्री लौटेंगे। ट्रेनों की वेटिंग की स्थिति भी कुछ ऐसा ही इशारा कर रही है। इस दिन रानीखेत एक्सप्रेस के स्लीपर में 167, सेकेंड एसी-16, थर्ड एसी में 63 वेटिंग पहुंच गई है।

विज्ञापन

इतनी चल रही है वेटिंग

देहरादून एक्सप्रेस में तुलनात्मक तौर पर वेटिंग लिस्ट कम है। काठगोदाम से चलने वाली बाघ एक्सप्रेस में सबसे ज्यादा दबाव है, इसमें स्लीपर की 108, सेकेंड एसी-41, थर्ड एसी में 47 वेटिंग पहुंच गई है। शताब्दी में चेयर कार की वेटिंग 154 है। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सेकेंड एसी चेयर कार में वेटिंग 62 है। सेकेंड सीटिंग में वेटिंग 90 है। ट्रेनों में आरक्षण की यह स्थिति 17 मार्च को दर्शा रही थी। वेटिंग लिस्ट और बढ़ने के आसार हैं।

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस लेट पहुंची
दिल्ली से आने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अपने नियत समय रात 10:45 बजे से एक घंटा लेट काठगोदाम स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें