फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा बवाल:  उत्तराखंड में 29 तक अलर्ट, रुड़की होकर आने-जाने वाली 22 ट्रेनें निरस्त

Sun, 27 Aug 2017 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा समर्थकों के बवाल के मद्देनजर उत्तराखंड पुलिस को मंगलवार तक अलर्ट रहने को कहा गया है। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन


प्रदेश में डेरा समर्थकों की संख्या 20 हजार के करीब बताई गई है, जिनमें सबसे ज्यादा ऊधमसिंह नगर में हैं। यह भी पता चला है कि प्रदेश से करीब डेढ़ सौ समर्थक सिरसा और पंचकुला गए थे, जो सुरक्षित अपने घरों को पहुंच गए हैं। खुफिया एजेंसियों को उन पर नजर रखने को कहा गया है।

वहीं, पंजाब-हरियाणा की ओर आने-जाने वाली ट्रेनें और बसें बाधित रहीं। दूसरे दिन भी रुड़की होकर जाने वाली 22 ट्रेनें शनिवार को निरस्त रहीं। वहीं, रुड़की डिपो से हरिद्वार होकर चंडीगढ़ जाने वाली दो बसों का संचालन ठप रहा। इसके अलावा पंजाब-हरियाणा जाने वाली अन्य डिपो की दर्जनों बसों का भी संचालन नहीं हो सका। 
विज्ञापन


रुड़की से हरियाणा-पंजाब रूट पर चलने वाली ट्रेनें और बसें शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी बाधित रहीं। शुक्रवार को पंचकुला में सीबीआई कोर्ट से राम रहीम के खिलाफ फैसला आने के बाद सड़कों पर उपद्रव शुरू हो गया।

जगह-जगह वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। स्टेशनों और मार्गों पर भी वाहनों को रोककर तोड़फोड़ की गई। इसके बाद से रूट पर वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया। शुक्रवार को दोपहर बाद से रुड़की की ओर से जाने आने वाली करीब दस ट्रेनों को अचानक निरस्त कर दिया गया था।

इसके बाद शनिवार को रुड़की की ओर से हरियाणा-पंजाब जाने वाली सभी 22 ट्रेनें निरस्त रहीं। इससे यात्रियों की फजीहत झेलनी पड़ी। ट्रेनों में पहले से आरक्षण कराने वाले यात्रियों को भी निराश होना पड़ा। रूट पर ट्रेनों का आवागमन ठप होने से यात्रियों को आरक्षण टिकट रद्द कराने पड़े। अकेले रुड़की रेलवे स्टेशन पर 119 लोगों ने अपना आरक्षण निरस्त कराया, जबकि लक्सर में 18 यात्रियों को आरक्षण कैंसिल कराना पड़ा।

बदले में रेलवे को भी यात्रियों को पूरा पैसा रिफंड करना पड़ा। रुड़की रेलवे स्टेशन पर ही आरक्षण के करीब 50 हजार रुपये वापस किए गए, जबकि लक्सर में रेलवे को 14330 रुपये वापस करने पड़े। इसके अलावा अन्य स्टेशनों पर भी यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। इस संबंध में लक्सर के आरक्षण पर्यवेक्षक युधिष्ठर कुमार का कहना है कि ट्रेनों का संचालन निरस्त होने से यात्रियों के आरक्षण टिकट रद्द कर दिए गए हैं।

ऐसे में उनके पूरे पैसे वापस किए जा रहे हैं। दूसरी ओर रुड़की डिपो से हरिद्वार होकर जाने वाली चंडीगढ़ की दो बसें भी शनिवार को संचालित नहीं हुई। इसके अलावा अन्य डिपो की बसें भी पंजाब हरियाणा रूट पर नहीं चली, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। रुड़की रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक जेके शर्मा का कहना है कि शुक्रवार और शनिवार को चंडीगढ़ जाने वाली बसों को नहीं भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मार्ग पर स्थिति सामान्य होने के बाद बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

ये ट्रेनें रहीं रद्द

ये ट्रेनें रहीं रद्द
- जम्मूतवी-हरिद्वार हेमकुंड एक्सप्रेस
- हरिद्वार-जम्मूतवी हेमकुंड एक्सप्रेस
- जम्मूतवी-कोलकत्ता सियालदह एक्सप्रेस
- जोधपुर-हरिद्वार बाढ़मेर एक्सप्रेस
-हरिद्वार-जोधपुर बाढ़मेर एक्सप्रेस
- अमृतसर-हावड़ा मेल 
- हावड़ा-अमृतसर मेल
- अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस
-हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस
- अमृतसर-दून लाहौरी एक्सप्रेस
-दून अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस
- जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस
- अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी
-हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी
- लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट
- चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट
- फिरोजपुर-धनबाद राप्तीगंगा एक्सप्रेस
- धनबाद-फिरोजपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस
- बरौनी-जम्मूतवी मौर्यध्वज
- जम्मूतवी- बरौनी मौर्यध्वज
- श्रीगंगानगर-हरिद्वार गंगानगर एक्सप्रेस
- हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें