फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: यात्रियों की बढ़ी मुश्किल...27 ट्रेनें रद्द, पंजाब बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन के चलते प्रभावित

Mon, 22 Apr 2024 11:14 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (हरिद्वार)।

सार

पंजाब में किसानों के आंदोलन के चलते ट्रेनों का यातायात प्रभावित हो रहा है। कई ट्रेनें देरी से स्टेशन पहुंचीं, जिस वह से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
ट्रेन( सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया ( एक्स)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के चलते ट्रेनें लगातार रद्द हो रही हैं, जबकि कई ट्रेनें देरी से गंतव्य को पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य आफताब खान ने बताया, मांगों को लेकर पंजाब के पटियाला में शंभू रेलवे स्टेशन पर 17 अप्रैल से संयुक्त किसान मोर्चा ने रेलवे ट्रैक जाम कर रखा है।

विज्ञापन


रविवार को पांचवें दिन भी किसानों का आंदोलन जारी रहा, जिससे मुरादाबाद व देहरादून की तरफ से पंजाब, जम्मूतवी रूट की ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, मेमू समेत 27 ट्रेनें रद्द रहीं, जबकि दुर्गियाना एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को शंभू स्टेशन से पहले अंबाला कैंट में रोककर रखा गया।

ये भी पढ़ें...Dehradun Crime: पति ने पत्नी का गला घोंटकर मार डाला...रात में खुद लेकर गया अस्पताल, दो महीने पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से रूट डायवर्ट कर साहनेवाल (पंजाब) भेजा गया, जिससे ट्रेनें लेट हुईं। इसके अलावा गंगा-सतलुज एक्सप्रेस और पूजा सुपरफास्ट ट्रेन 10-10 घंटे, होशियारपुर एक्सप्रेस व अमरनाथ एक्सप्रेस छह-छह घंटे, मालवा सुपरफास्ट और हेमकुंड एक्सप्रेस पांच-पांच घंटे, जन शताब्दी एक्सप्रेस व जम्मूतवी एक्सप्रेस चार-चार घंटे लेट चल रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें