आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में उपस्थित एसडीआरएफ के प्रशिक्षक व प्राध्यापक। स्रोत महाविद्यालय
त्यूणी। पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय में एसडीआरएफ की अणु यूनिट के कर्मचारियों ने एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने प्राध्यापकों व छात्र-छात्राओं को आपदा के दौरान किए जाने वाले सुरक्षात्मक उपाय व अन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में 12 प्राध्यापकगण, 10 महाविद्यालय कर्मचारी व लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण प्राप्त किया। एसडीआरएफ टीम ने भूकंप, आग, भूस्खलन व अन्य आपात स्थितियों में बचाव और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। प्रशिक्षण देने वालों में एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल सुनील तोमर, सुरेंद्र तोमर, वीरेंद्र चौहान, प्रवीण राणा, दीपक रावत आदि शामिल रहे। संवाद